Ranchi News: एयरपोर्ट कालोनी में महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट कॉलोनी में शनिवार को महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ हरियाली तीज मनाई। इस दौरान सौभाग्यवती महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और शृंगार कर भगवान गौरी और शंकर की पूजा की। महिलाओं ने सावन के दौरान हरियाली से निखरी प्रकृति के बीच सामूहिक रूप से एकत्र होकर इस पर्व को सामूहिक रूप से मनाया। इस दौरान सावन के गीतों की प्रस्तुति हुई। हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस दिन महिलाएं सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा की तैयारी करती हैं। माता पार्वती को सुहाग की चीजें लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, कुमकुम, सिंदूर, बिंदी अर्पित करती हैं और भगवान शिव का भी पूजन करती हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 'हरियाली तीज उत्सव' में गूंजी कजरी, महिलाओं ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.