Ranchi News: एमबीबीएस में दाखिला रद्द करने के खिलाफ याचिका वापस
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ईडब्ल्यूएस कोटे से एमबीबीएस में दाखिला रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका प्रार्थी रोशन मिश्रा ने हाईकोर्ट से वापस ले ली है। जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने प्रार्थी को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। इसके साथ ही अदालत ने मामले का निष्पादन कर दिया। रोशन मिश्रा ने झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) के 11 सितंबर 2026 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत उनका दाखिला रद्द कर दिया गया था। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत एमबीबीएस पाठ्यक्रम में अपना दाखिला बहाल करने की मांग की थी।याचिका में यह भी मांग की गई थी कि मामले की सुनवाई लंबित रहने तक उनकी सीट को खाली घोषित नहीं किया जाए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.