Ranchi News: एमबीए/बीबीए शिक्षक बहाली रद्द करने की मांग
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में एमबीए/बीबीए के संविदा सहायक प्राध्यापकों की बहाली प्रक्रिया में एपीआई स्कोर सार्वजनिक नहीं किए जाने व आरक्षण रोस्टर के अनुपालन को लेकर एनएसयूआई ने सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कुलपति से सभी अभ्यर्थियों का एपीआई स्कोर, मेधा सूची और विषयवार आरक्षण रोस्टर सार्वजनिक करने व पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने पर विचार किया जाए और गंभीर अनियमितताएं प्रमाणित होने पर वर्तमान बहाली प्रक्रिया रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी और नियमानुसार नियुक्ति कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.