Ranchi News: एमएससी सांख्यिकी व एमएससी डेटा साइंस में नामांकन जारी
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग के तहत संचालित एमएससी सांख्यिकी और एमएससी डेटा साइंस (सत्र 2026-28) में नामांकन प्रक्रिया जारी है। विभागाध्यक्ष डॉ. अबरार अहमद ने बताया कि अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल (universities.jharkhand.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें हैं और नामांकन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि ये रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम डेटा एनालिटिक्स, एआई और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में बेहतर अवसर देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.