Ranchi News: एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मांडर नगर इकाई के बैनर तले सोमवार को मांडर कॉलेज गेट के समक्ष जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- राज्यों में पेपर लीक के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.