Ranchi News: एफसी कुंजला चैंपियन, शंकर उरांव के गोल से जीता खिताब
रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। युवा फुटबॉल खेल समिति तोरपा के तत्वावधान में आयोजित शहीद वाल्टर गुड़िया प्राइज मनी तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को सागवान मैदान में शानदार समापन हुआ। फाइनल मुकाबला फुटबॉल क्लब कुंजला और ऋषभ स्पोर्टिंग क्लब बंधगाडी के बीच खेला गया। मुकाबले के आठवें मिनट में एफसी कुंजला के शंकर उरांव ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन स्कोर 1-0 ही रहा। इसी एकमात्र गोल की बदौलत एफसी कुंजला चैंपियन बनी। मैच से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संत जोंस और कुंजला की टीम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.