रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची। एफटीएस युवा की ओर से सोमवार को केरीबांदा सहित तीन स्थानों पर एकल विद्यालय परिसरों में दीवाली की खुशियां बांटने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत सांकेतिक रूप से मात्र 20 रुपये में 80 से अधिक ग्रामीण परिवारों के बीच नए वस्त्रों का वितरण हुआ। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अभिनव मित्तल, पूर्व अध्यक्ष विशेष केडिया, सचिव कंचन कौर, समीक्षा, अमर, राधा ड्रोलिया, सृष्टि, हर्ष और उत्सव कुमार शामिल रहे। प्रवक्ता अमित बजाज ने यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...