रांची, अक्टूबर 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राज्य में बच्चों के बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे एफएलएन चैंपियनशिप और अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम में शिक्षकों की उदासीनता सामने आ रही है। राज्य स्तर पर इस अभियान को गति देने के उद्देश्य से शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर क्विज प्रतियोगिता पूरी करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन शिक्षक इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 13 अक्तूबर तक जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर में महज 51 प्रतिशत शिक्षकों ने ही इस प्रक्रिया को पूरा किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकित कुल 53,052 पंजीकृत शिक्षकों में से 24 जिलों के केवल 27,170 शिक्षक ही अब तक यह क्विज हल कर पाए हैं।

जिलों में शिक्षकों की सहभागिता जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो कोडर...