रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। वन महोत्सव के तहत मंगलवार को संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी की ओर से आईक्यूएसी के सहयोग से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य वन संरक्षण, पौधरोपण के महत्व और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना था। इस अभियान में कैडेटों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के उद्यान में पौधरोपण कराया गया। इसका उद्देश्य सबमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और एक हरित, स्वच्छ के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। अभियान में 40 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में वन महोत्सव का आयोजन यह भी पढ़ें- हरित संकल्प दौड़ में गूंजे पर्यावरण संरक्ष...