Ranchi News: एनवाईसी एकांब ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल
रांची, सितम्बर 9 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू पंचायत के पिरागुटू गांव में आदिवासी सरना क्लब पिरागुटू की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में एनवाईसी एकांब ने अंश क्लब रैंडो पतरातू को एक गोल से हराकर खिताब जीता। मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत की। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े के साथ अतिथियों का स्वागत किया। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की और फुटबॉल मैदान का सुंदरीकरण कराने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, टीएमसी सदस्य नारायण उरांव, सनी उरांव, अकील खान, अरशद आलम, अमीरूल हक, हाफिज राजा, प्रेम और संतोष समेत कई लोग मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.