रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची। एनडब्ल्यू चर्च के कई सदस्यों ने व्यक्तिगत और आध्यात्मिक कारणों से अपनी सदस्यता छोड़ गुरुवार को जीईएल चर्च की सदस्यता ग्रहण कर ली। बिशप सीमांत तिर्की की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सलील लकड़ा, नेहा सिरिन तिर्की, जिसेल अनाया लकड़ा, विमल लकड़ा, पूनम बहमनी लकड़ा, निखिल लकड़ा, तन्मय लकड़ा, असित दास, रोजलीन रुंडा, प्रसण दास, जोसन दास, अनिल लकड़ा, फ्लोरेंस बेला लकड़ा, नम्रता लकड़ा सहित अन्य का स्वागत किया गया। सभी नए सदस्यों ने जीईएल चर्च के नियमों के पालन की शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...