Ranchi News: एनएलयू टीओपी के समीप चला सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार देर रात कांके थाना क्षेत्र के एनएलयू टीओपी के समीप सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कांके थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों की बारीकी से जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों का सत्यापन किया। जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात, हेलमेट और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने, चोरी की घटनाओं की रोकथाम करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान आगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.