रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास की ओर से मांडर के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में शहीद एतवा उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन बुधवार को कई मैच खेले गए। दूसरे चक्र के मुकाबले में एनएफसी पोखरटोली और ट्रेवल एफए झिंझरी के बीच कांटे की टक्कर हुई। टाईब्रेकर में एनएफसी पोखरटोली ने 6-5 गोल से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद डायमंड एफसी सरगांव और एसके ब्रदर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एसके ब्रदर्स ने 1-0 गोल से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। संत जेवियर कॉलेज मांडर और जय मसीह लोयो की टीमें एक सितंबर को ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब तक कुल चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं。

इन टीमों की भी जीत इधर, पहले दौर के मुकाबले में एन...