Ranchi News: एनएच-20 पर पेड़ गिरने से दो घंटे तक लगा जाम
रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर खूंटी-मुरहू मार्ग के पोसेया मोड़ के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे खड़ा एक जर्जर पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। घटना के समय सड़क से गुजर रहे वाहन बाल-बाल बच गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पेड़ गिरने से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ की शाखाओं को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया गया। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ को सड़क से हटाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क के एक हिस्से से वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया, जिससे धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.