Ranchi News: एनएचएम कर्मियों को सितंबर के मानदेय का भुगतान जल्द
रांची, अक्टूबर 12 -- लंबित मानदेय और वेतन भुगतान के निर्देश Ranchi News: रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड के तहत कार्यरत कर्मियों को सितंबर का लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य स्तर से लेकर जिला, प्रखंड और सहिया स्तर तक कार्यरत किसी भी कर्मचारी का मानदेय लंबित नहीं रहना चाहिए। अपर मुख्य सचिव ने अक्तूबर माह के वेतन का भुगतान मानव संसाधन सूचना प्रणाली (एचआरआईएस) के माध्यम से करने का निर्देश दिया। भुगतान प्रक्रिया में रांची जिले को प्राथमिकता देने के बाद अन्य जिलों में भी जल्द वेतन जारी करने को कहा है। एनएचएम के तहत कार्यरत आउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.