Ranchi News: एनएचएआई में अधिकारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), क्षेत्रीय कार्यालय, रांची में विजिलेंस अवेयरनेस (सतर्कता जागरुकता) सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की भावना को बढ़ावा देना था। क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने सभी कर्मियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता किसी भी संस्थान की विश्वसनीयता की आधारशिला हैं। भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना और जनहित को सर्वोपरि रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में पारदर्शी, उत्तरदायी और सुशासन से युक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.