Ranchi News: एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदल उड़ाए 50 हजार
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने के दौरान मदद करने के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने कांके थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, वह सुबह करीब 9:45 बजे पीएनबी के एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड ले लिया और दूसरा कार्ड थमा दिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने के संदेश आने लगे। शिकायत के अनुसार, सुबह 9:59 बजे पीएनबी एटीएम से 20 हजार रुपये, इसके बाद करीब 10 बजे 20 हजार रुपये और 10:18 बजे एसबीआई एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 50 हजार रुपये की निकासी हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.