Ranchi News: एचईसी मजदूरों की सभा में एकजुटता पर जोर
रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के मजदूरों की आमसभा का आयोजन राम कुमार नायक की अध्यक्षता में किया गया। सभा में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान हरेंद्र प्रसाद यादव ने मजदूरों के समक्ष मांगपत्र पढ़कर सुनाया। सभा को संबोधित करते हुए जान मोहम्मद ने कहा कि सभी मजदूरों को मान्यता प्राप्त यूनियन के साथ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूनियन मजदूरों के कटे हुए अधिकारों की बहाली के लिए संघर्ष भी करेगी और प्रबंधन से वार्ता भी करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले आंदोलनों में मजदूरों ने काफी कुछ खोया है, लेकिन यदि सभी का सहयोग मिला तो पहले की सभी सुविधाओं को फिर से बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी मांग की सबसे बड़ी ताकत मजदूरों की एकता होती है।
सामस्याए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.