Ranchi News: एचईसी प्रबंधन के खिलाफ नगरवासियों का आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी
रांची, नवम्बर 29 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी आवासों के दीर्घकालीन लीज (एलटीएल) का नवीकरण, आवासों का निबंधन और हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर रविवार को एचईसी नागरिक परिषद के बैनर तले धुर्वा स्थित सीठिओ रोड के दुर्गा पूजा पंडाल मैदान में जनसभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में एचईसी क्षेत्र के निवासी शामिल हुए। सभा में एचईसी प्रबंधन और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी गई कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ, तो परिषद व्यापक जनांदोलन शुरू करेगी। सभा की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष सह राजद नेता कैलाश यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए कैलाश यादव ने कहा कि एचईसी की स्थापना के समय से ही यहां के लोगों ने अपने श्रम और परिश्रम से कारखाने को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.