Ranchi News: एचईसी की बस्तियों को नियमित कर सरकार मालिकाना हक दे: समिति
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। एचईसी परिसर में बसी मलिन बस्तियों से झुग्गी-झोपड़ी को हटाने का विरोध जारी रहेगा। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि इस मामले में 28 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। समिति की रविवार को मिंटू पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण के नाम पर बस्तियों को उजाड़ने का विरोध करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। एचईसी परिसर की 32 बस्ती और गांव में संगठन की ओर से नारी सेना, बाल सेना का गठन किया जाएगा। कहा गया कि एचईसी प्रबंधन, केंद्र व राज्य सरकार के अलावा रांची नगर निगम बस्तियों को उजाड़ कर उद्योगपतियों को बसाने की तैयारी में है। इसका खुलकर विरोध किया जाएगा। संगठन की ओर से झुग्गी-झोपड़ियों में वर्षों से रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.