Ranchi News: एचईसीकर्मियों ने 32 माह के वेतन के लिए श्रमायुक्त से की मुलाकात
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी कर्मचारियों के 32 महीने से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर एचईसी श्रमिक संघ यूनियन के अध्यक्ष शनि सिंह ने शुक्रवार को श्रमायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों के गंभीर आर्थिक संकट से अवगत कराते हुए शीघ्र बकाया वेतन भुगतान कराने के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया। शनि सिंह ने कहा कि लगभग 45 दिनों के अंतराल पर वेतन मिलने से श्रमिकों के परिवारों का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा किया कि समय पर वेतन, पदोन्नति और बोनस कर्मचारियों का अधिकार है, जिस पर प्रबंधन को ठोस कदम उठाने चाहिए। मौके पर उमा शंकर सिंह, लोकनाथ सिंह, शेखर कुमार, शकील अहमद और संतोष कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.