रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी के जलीमा गांव के करीब 100 परिवार पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में जीवन बिता रहे हैं। बुधवार को गांव का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के करीब सौ परिवार एक ही ट्रांसफार्मर पर निर्भर हैं। जलीमा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल ठाकुर ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से ग्रामीण गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर क्रशर में लगे ट्रांसफॉर्मर से बिजली लेकर काम चला रहे हैं। गांव के लिए अब तक अलग ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में बिजली के तार भी जर्जर हैं और नीचे झूल रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। विभाग के अभियंता को इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।...