Ranchi News: एक माह से चरमराई जलापूर्ति, पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले लगभग एक माह से जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। कई मोहल्लों में प्रतिदिन की बजाय एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो पानी मिल रहा है, वह लाल रंग का और मिट्टी मिश्रित है, जिससे वह पीने योग्य नहीं रह गया है। नगर पंचायत कांची नदी से पेयजल की आपूर्ति करती है। कुछ दिन पहले पंप हाउस के दोनों पंप जल जाने से जलापूर्ति कई दिनों तक बाधित रही थी।
पानी की गुणवत्ता पंपों की मरम्मत के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। नगर पंचायत के जूनियर इंजीनियर लाल बहादुर ने बताया कि पंप हाउस और फिल्टर हाउस में पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से पंप पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.