Ranchi News: एक माह बाद कोंचो और ब्राह्मणडीह में लगा ट्रांसफॉर्मर
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोंचो एवं ब्राह्मणडीह गांव में लंबे समय से बनी बिजली संकट की समस्या गुरुवार को दूर हो गई। कोंचो में 100 केवीए एवं ब्राह्मणडीह में 63 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक एवं उप प्रमुख आरती देवी ने संयुक्त रूप से किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण पूरे गांव में बिजली आपूर्ति ठप थी। इससे लोगों के दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री की पहल पर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी है। ट्रांसफॉर्मर चालू होने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं सुदेश म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.