Ranchi News: एक्सट्रीम बार हत्याकांड : अनुसंधान की कमियों पर हाईकोर्ट नाराज, एसएसपी तलब
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। कडरू स्थित एक्सट्रीम बार के डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड में दोषी ठहराये गये अभिषेक सिंह समेत 10 लोगों की क्रिमिनल अपील पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले के प्रारंभिक अनुसंधान में मिली कमियों पर असंतोष जताया और कुछ साक्ष्यों के उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने रांची के एसएसपी को चार नवंबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अदालत ने एसएसपी से यह भी बताने को कहा है कि अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गयी है या नहीं। इस मामले में रांची की निचली अदालत ने अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए नौ-नौ साल की सजा सुनायी थी। साथ ही सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.