रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य बार कौंसिल के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बुधवार को मतदान के बाद घोषित नतीजे में अभय कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष, रिंकू भगत उपाध्यक्ष और प्रशांत कुमार बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधि चुने गए। चुनाव में कुल 26 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में अभय कुमार चतुर्वेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलेश कुमार को पांच मतों से पराजित किया। अभय कुमार चतुर्वेदी को 15 वोट मिले, जबकि निलेश कुमार को 10 वोट प्राप्त हुए। इस पद के लिए पड़े मतों में एक वोट अवैध घोषित किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इस पद पर रिंकू भकत ने 10 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को नौ वोट मि...