Ranchi News: एआईएमआईएम युवा कमेटी का विस्तार, अतीक बने उपाध्यक्ष
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की रांची जिला कमेटी की बैठक रविवार को रोस्पा टॉवर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। युवा जिलाध्यक्ष दानिश शेख की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अतीक उर रहमान को रांची जिला युवा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा हाजी मो. आलम, मो. अरमान मल्लिक, फिरोज अली और साबिर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी शिक्षा, रोजगार और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और ईमानदारी से जन-जन तक पहुंचेगी। मौके पर महानगर अध्यक्ष मो. मेराज, उपाध्यक्ष हाजी जसीम, सैयद नौशाद अहमद, अनवर अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.