रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक की जानकारी देने के उद्देश्य से माउंट कार्मल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला सोमवार को संपन्न हो गई। वर्ड्स इनोवेशन एंड एजुकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों ने अपने हाथों से तैयार की गई विभिन्न सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसे सभी ने सराहा। कार्यशाला के समापन पर स्कूल के फादर दीपक मुख्य ने प्रदर्शनी और कार्यशाला में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...