Ranchi News: एंबुलेंस चालक पर मरीज को रांची नहीं ले जाने का आरोप
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। सोनाहातू के सोसोडीह निवासी सुमित कुमार महतो रिश्तेदार के घर महादेव टोली आए थे। गिरने से पैर में चोट लगी। एक्स-रे के बाद 108 एंबुलेंस से बुंडू अनुमंडल अस्पताल बासिदा ले जाया गया। जांच के बाद रांची सदर अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि चालक ने चक्का प्लेन होने की बात कहकर मरीज को ले जाने से इनकार कर दिया। उलगुलान मोर्चा ने मामले की जांच, एंबुलेंस रखरखाव रिकॉर्ड की जांच और रेफर मरीजों के लिए 24 घंटे वैकल्पिक एंबुलेंस की व्यवस्था की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.