रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मांगों को लेकर राज्य के 108 एंबुलेंस कर्मियों के जारी चरणबद्ध आंदोलन के बीच झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने 15 अक्तूबर की रात 8 से 17 अक्तूबर की सुबह 8 बजे तक के लिए सेवा ठप कर दी है। 40 घंटे की इस हड़ताल के बीच कर्मचारी 16 को एनएचएम कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। ठोस निर्णय नहीं होने पर 21 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश महामंत्री एवं रांची जिला अध्यक्ष सूरज साहू ने कहा कि 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाधान के लिए 15 से 20 दिनों का समय दिया गया था। लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। साहू ने कहा कि समस्या समाधान की बजाय एंबुलेंस सेवा के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों मे...