रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव 'ऊर्जोत्सव-2026' की शुरुआत सोमवार को हुई। 14 अक्तूबर तक चलनेवाले महोत्सव में छात्राओं के लिए विभिन्न अंतरकक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उद्देश्य छात्राओं को अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, कौशल, मेहनत और सृजनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर देना है। उद्घाटन समारोह में प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति, उप प्राचार्या डॉ सिस्टर शोभा, डॉ देवयानी रॉय, डॉ एम्मा सेराफिम, डॉ आफरीनुल हक खान और छात्र प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। प्राचार्या डॉ. सिस्टर ज्योति ने कहा कि युवा महोत्सव छात्राओं के लिए अपनी ऊर्जा, क्षमता, कौशल, मेहनत और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। कहा, प्रतियोगिताएं सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, ब...