Ranchi News: ऊंचे दाम पर शराब, बीयर बेचने पर दुकान संचालक गिरफ्तार
रांची, अक्टूबर 17 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड देवी मंडप मार्ग में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब एवं बीयर का धंधा करने वाले अक्षय अनिल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसक दुकान अक्षय जेनरल स्टोर से विदेशी शराब की 11 व 42 पीस केन बीयर बरामद किया। वह लंबे समय से दुकान से अवैध तरीके से विदेशी शराब व बीयर को ऊंची कीमत पर बिक्री कर रहा था। जानकारी के मुताबिक पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को रात में नायक चौक के पास पूजा पंडाल के पीछे अक्षय जेनरल स्टोर पहुंची, जहां पर उस समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो पुलिस को देखकर भाग निकले। इसी बीच थानेदार सुनील कुमार कुशवाहा ने दुकान संचालक अक्षय से जरूरी पूछताछ की। जांच के क्रम में दुकान में रखे केन बीयर व शराब बरामद हुआ। इस संबंध में केस दर्ज किए जाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.