Ranchi News: उर्सुलाइन बालिका में निशि बनीं स्कूल कैप्टन
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची। उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को नवगठित विद्यालय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी डॉ. ऋतुराज और जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। समारोह में नवनियुक्त विद्यालय नायक (कैप्टन) निशि कुमारी तथा उप नायक पायल तिग्गा व स्मृति कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली। अतिथियों और प्रधानाचार्या सिस्टर पुष्पा एरगट ने बच्चों को अनुशासन, खेल और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.