Ranchi News: उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस मनाया
रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दो पालियों में की गई। जिसमें विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थियों ने उरांव, मुंडा, संथाल समुदाय के पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। छात्राओं ने जनजातीय परिधान फैशन शो में रैप वॉक कर अपना जलवा बिखेरा। सभी ने पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और सांस्कृतिक गीतों के साथ देर शाम तक परिसर में दर्शकों का समां बांधे रखा। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर मंजेला एक्का ,पूर्व प्राचार्य सिस्टर मेरी ग्रेस ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.