Ranchi News: उर्दू प्राथमिक विद्यालय में सतर्कता जागरुकता शपथ
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची। राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खिजूरटोली (कांके) में सोमवार को सीसीएल के सहयोग से सतर्कता जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग और देशभक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही पौधरोपण कर बच्चों को सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। पेटिंग में प्रथम उरूज अकदस, द्वितीय अनिता कुमारी, तृतीय सनोज नायक रहे। कविता में प्रथम अनु बारला, द्वितीय जुसी कुमारी व तृतीय आरजू परवीन रहीं। प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, शिक्षक सुभाष उरांव, शमशाद बेगम व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सीसीएल कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ, जागरुकता रथ रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.