रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिरका स्थित पंचायत टोली में बुधवार को समाजसेवी चामु महतो के नेतृत्व में उरमल महतो की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके आदर्शों व राष्ट्रहित के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। उनकी स्मृति में 275 पौधे बांटे गए और ग्रामीणों ने इनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। मौके पर बालेश्वर महतो, लोकेश महतो, मेवालाल महतो, मोहन महतो, प्रकाश महतो, रेखा देवी, आरती देवी, रोहित महतो, अमर पाहन, राजेश मुंडा, निखिल महतो, आदर्श महतो और वेदांत महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...