Ranchi News: उमरा के लिए 18 जायरीन रवाना, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलसोकरा सहित विभिन्न गांवों से 18 लोग रविवार को उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए। बीजूपाड़ा चौक पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग एकत्र हुए और नम आंखों से जायरीनों को विदा किया। रवानगी के दौरान माहौल भावुक हो गया। जामिया के नाजिम हाफिज मोहम्मद तजम्मुल हुसैन ने देश और राज्य में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ कराई। इसके बाद सभी जायरीन पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए। मौके पर समाजसेवी जावेद अख्तर, डॉ. जुल्फिकार अली, शफीक आलम मसमानो, शफीक आलम टांगर, हसन अंसारी, नौशाद अंसारी, अब्दुल हलीम अंसारी, इरशाद अंसारी, जमीयत सुबा झारखंड के सदर मौलाना अब्दुल कयूम, रियाज अंसारी और अहमद अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसकी जानकारी मौलाना अबुल कलाम आजाद, जामिया अरबिया म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.