रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी पंचायत के उप मुखिया राजू मुंडा की पत्नी 35 वर्षीया फुलमनी देवरिया का मंगलवार सुबह अचानक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पत्नी की मौत से उप मुखिया के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फुलमनी को कुछ समय से डायबिटीज की समस्या थी। अचानक शुगर लो होने से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में पांडू स्थित स्वर्णरेखा मुक्ति धाम में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Gaya News: मुखिया राजेंद्र सिंह राजू की पत्नी कमला देवी का निधन, गांव में पसरा मातम उनके निधन पर नगड़ी प्रखंड की बीडीओ दीपाली भगत, सीओ राजेश कुमार, प्रखंड मुखिया संघ, ...