रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय एवं पावर सब स्टेशन खूंटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, संचिकाओं के निष्पादन तथा विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल जेम्स कुजर समेत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने तथा निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा। उपायुक्त ने आमजनों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते...