Ranchi News: उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव, वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता और रखरखाव का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की गई। उपायुक्त ने ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.