रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी व उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी में ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का नियमित मूल्यांकन किया गया। डीसी ने वेयर हाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी की कार्यशीलता व परिसर की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। डीसी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप हर माह तय समय पर वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव व तकनीकी व्यवस्थाओं का प्रतिवेदन समय पर निर्वाचन आयोग को भेजने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...