Ranchi News: उद्योग निदेशालय में आप्त सचिव से मांगी रंगदारी
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग ओपी क्षेत्र के न्यू पुंदाग रोड नंबर एक में रहने वाले व उद्योग निदेशालय में प्रधान आप्त सचिव सुधीर कुमार के मकान की चहारदीवारी पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पिछले दिन गिरा दी। अब जमीन छुड़ाने के एवज में रंगदारी की मांग की जा रही है। विरोध करने पर सभी ने एकमत होकर उनसे व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस क्रम में छोटे पुत्र करण गौरव को एक महिला ने अपनी दांत से काट खाया व गर्दन दबाकर मार डालने का प्रयास किया। इसी दौरान हमलावरों में शामिल महिला रंभा देवी ने पुत्र के गले में पड़ी सोने की चेन छिन ली और भाग निकली। मकान बने जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए उनसे दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई।
चहारदीवारी गिराने और रंगदारी मांगने का आरोप मामले में सुधीर कुमार की लिखित शिकायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.