Ranchi News: उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज, केदल में शुक्रवार को दुर्गा पूजा और नारी सशक्तिकरण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता, शिक्षा और नेतृत्व को दर्शाया। प्रतियोगिता में संत मदर टेरेसा हाउस प्रथम, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम हाउस द्वितीय और डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज सचिव संतोष महतो, निदेशक राजेश कंडरवार और प्राचार्य डॉ चंदन पंकज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.