Ranchi News: उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता सुधार पर रोडमैप बनाने पर जोर
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। 'झारखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए मूल्यांकन और प्रत्यायन रोडमैप' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के 19 संस्थानों के 35 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समापन सत्र की मुख्य अतिथि रांची विवि की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने गुणवत्ता आश्वासन को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने की सलाह दी। वहीं, सीयूजे के कुलपति प्रो सारंग मेधेकर ने शिक्षण संस्थानों में परस्पर सहयोग और जवाबदेही पर बल दिया। आईक्यूएसी निदेशक प्रो तपन कुमार बसंतिया ने सीयूजे के आगामी पांच वर्षों के रोडमैप पर प्रस्तुति दी और प्रक्रियाओं को एनईपी-2020 व सतत विकास लक्ष्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.