रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची। रांची जिला ई-रिक्शा चालक यूनियन की बैठक सोमवार को लाइन टैंक रोड स्थित ड्यूक मेंशन कार्यालय में शुक्रवार को हुई। बैठक में यातायात प्रशासन ने 100 मीटर के दायरे में परिचालन के उल्लंघन करनेवाले ई-रिक्शा चालकों से जुर्माना लेने का विरोध किया। इस मामले में यूनियन ने यातायात एसपी से मिलने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष दिनेश सोनी ने ई-रिक्शा को शहर से हटाने की योजना का विरोध करते हुए सभी चालकों को रूट पास देने की मांग की। उन्होंने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए निर्धारित वर्दी, पहचान पत्र और समान यात्री किराया लागू करने पर जोर दिया। उपायुक्त, एसपी, यातायात एसपी, परिवहन आयुक्त और नगर आयुक्त के साथ संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की। बैठक में पांच नए सदस्यों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...