रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची में सोमवार को सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने सभी को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता जरूरी हैं। एनएचएआई के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्यों का निष्पादन ईमानदारी, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एनएचएआई में अधिकारियों ने ली सत्यनिष्ठा की श...