Ranchi News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर निगम चलाएगा विशेष सफाई अभियान
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर रांची नगर निगम ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में गुरुवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम के पदाधिकारियों और स्वच्छता शाखा के कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में पर्व के दौरान नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। अपर नगर आयुक्त ने निगम क्षेत्र की सभी मस्जिदों, आसपास के इलाकों, संपर्क पथों और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर विशेष सफाई कराने का निर्देश दिया। कांटाटोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, इलाहीबख्श कॉलोनी, गढ़ाटोली, रमजान कॉलोनी, कुरैशी मोहल्ला, रजा कॉलोनी, नया टोली, पथलकुदवा चौक, मोरहाबादी, एदलहातू, बरियातू, करमटोली, लालपुर, आजाद बस्ती, गुदड़ी चौक, कर्बला टैंक रोड, मेन रोड, सुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.