रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को राज्य के सभी प्रमंडलों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के समन्वयकों और संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्रमंडलवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में विद्यालय स्तर पर मतदाता जागरुकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने, विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के प्रति जागरुकता बढ़ाने और युवा व अन्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए समन्वित प्रयासों पर चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में 5,535 ईएलसी गठित करने के लक्ष्य के विरुद्ध 4,461 ईएलसी गठित और एक्टिव हैं। इनके कॉर्डिनेटर और जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित करते हुए सभी जिलों में मतदाताओं को जागरूक करन...