रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर युवा और पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए व्यापक जागरुकता अभियान चलाने और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के माध्यम से युवाओं तक मतदाता जागरुकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। राज्य के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, यूनिवर्सिटी और स्कूलों में बने इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इन क्लबों के माध्यम से सभी संस्थानों में विशेष अभियान चलाकर पात्र भारतीय नागरिकों को ई-सीनेट ऐप डाउनलोड करने और इसके माध्यम फॉर्म...