रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के ईंटाचिल्द्री और चनकोपी गांव में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। जय जगन्नाथ के गगनभेदी जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को खींचकर मौसीबाड़ी पहुंचाया। दोनों गांवों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथपूजा और अनुष्ठान ईंटाचिल्द्री स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में पंडित सत्यनारायण पांडेय की अगुवाई में पुजारी लाल इसकलैप नाथ शाहदेव, सेवैत लाल गोकुल नाथ शाहदेव और लाल मोहन नाथ शाहदेव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओ...